• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi government increased minimum wages, lakhs of workers will get benefit
Written By
Last Modified: गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (23:45 IST)

दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई, लाखों श्रमिकों को मिलेगा फायदा

दिल्ली सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई, लाखों श्रमिकों को मिलेगा फायदा - Delhi government increased minimum wages, lakhs of workers will get benefit
Minimum wage increased in Delhi: दिल्ली सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने दावा किया है कि इससे उन्हें (कामगारों को) महंगाई से राहत मिलेगी। आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार ने एक बयान में कहा कि न्यूनतम मजदूरी की नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
 
दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने दावा किया कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में दिल्ली में श्रमिकों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी ‘सर्वाधिक’ है और शहर के लाखों मजदूरों और कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
 
नई दरों के अनुसार, कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 546 रुपए की वृद्धि के साथ 20,357 रुपए से बढ़ाकर 20,903 रुपए प्रति माह कर दिया गया है, जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 18,499 रुपए से 494 रुपये प्रति माह बढ़ाकर 18,993 रुपए कर दिया गया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
Jio ने 5G सेवाओं के लिए 82 हजार से अधिक स्थानों पर लगाए उपकरण