सम्बंधित जानकारी
- केन्स इलेक्ट्रॉनिक्स भोपाल में लगाएगी 352 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इकाई
- दुबई में CM डॉ. मोहन यादव और JITO के बीच अहम बैठक, जानें मीटिंग के उद्देश्य, क्या करता है ये संगठन?
- अरब संसद अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाहि से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, बताया क्यों खास है एमपी?
- मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव में 30 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
- मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025: CM डॉ. मोहन यादव ने किया "कल के शहरों का निर्माण" प्रदर्शनी का उद्घाटन
सीएम डॉ. यादव ने दुबई से किया बाबा महाकाल को नमन, सवारी में शामिल श्रद्धालुओं का किया स्वागत, जानें क्या दिया संदेश
- उज्जैन में धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी
- 5 लाख महाकाल भक्त हुए शामिल, जमकर लगाए जयकारे
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सावन का पहला सोमवार, बाबा महाकाल की सवारी, हम सबका सौभाग्य है। सावन सोमवार की सवारी में बाबा महाकाल अपने भक्तों के हालचाल जानने के लिए साल में एक बार नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'एक्स' पर बाबा महाकाल के श्रीचरणों में नमन और वंदन कर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा की सवारी में लघु मध्यप्रदेश के दर्शन हों, इसके लिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि बाबा महाकाल प्रदेश के मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, धार, झाबुआ एवं छिंदवाड़ा जिले के जनजातीय भाई-बहनों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले वाद्य-यंत्रों के साथ ही अपनी यात्रा पर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण भी हर सावन सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी में शामिल होकर प्रदेश की खुशहाली के लिए बाबा का आशीर्वाद पाएंगे।
मुख्यमंत्री यादव बोले- उज्जैन की गरिमा बढ़ाएगी यह धार्मिक यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सोमवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहृलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित अन्य मंत्रीगण भी बाबा की सवारी में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि वे दुबई प्रवास पर हैं, इसलिए बाबा की सवारी के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाबा की सवारी उज्जैन की गरिमा को और बढ़ाएगी।
उज्जैन में सावन के प्रथम सोमवार के पुनीत अवसर पर पहली सवारी में कालों के काल, कराल स्वरूप, करुणा के सागर बाबा महाकाल के दिव्य और मनोहारी स्वरूप के दर्शन से अंतस शिवमय हो गया है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 14, 2025
बाबा की कृपा सभी पर बनी रहे, यही कामना है।
ॐ नमः शिवाय! pic.twitter.com/bfLLYr9L8A
मुख्यमंत्री यादव बोले- उज्जैन की गरिमा बढ़ाएगी यह धार्मिक यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सोमवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहृलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सहित अन्य मंत्रीगण भी बाबा की सवारी में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चूंकि वे दुबई प्रवास पर हैं, इसलिए बाबा की सवारी के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाबा की सवारी उज्जैन की गरिमा को और बढ़ाएगी।
Edited By : Chetan Gour