1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ED chargesheet against robert vadra in money laundring case

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट

robert vadra
Robert Vadra news in hindi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। ईडी ने शिकोहपुर भूमि सौदा मामले में रॉबर्ट वाद्रा और उनकी संस्थाओं से जुड़ी 36 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 43 संपत्तियां कुर्क की हैं।
 
ईडी ने हरियाणा के शिखोपुर लैंड डील मामले में रॉबर्ट वाड्रा सहित 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी के अनुसार, वाड्रा की कंपनी स्काइलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने 2008 में ऑनकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 3.53 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपए में खरीदी थी।
 
कुछ ही महीनों बाद भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार ने इस जमीन पर व्यावसायिक कॉलोनी के लिए लाइसेंस जारी किया, जिससे इसकी कीमत करीब 700 फीसदी बढ़ गई। सितंबर 2012 में स्काइलाइट ने यह जमीन डीएलएफ को 58 करोड़ रुपए में बेच दी।
 
हरियाणा पुलिस ने 2018 में इस सौदे की जांच के लिए FIR दर्ज की थी, जिसके आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। ईडी इस मामले में वाड्रा से कई बार पूछताछ भी कर चुकी है। ईडी चार्जशीट में 10 लोगों के नाम भी है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अमेरिकी नागरिकता वाले बच्चे को गोद लेने के बारे क्या क्या बोला बंबई उच्च न्यायालय