सम्बंधित जानकारी
- पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?
- Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी
- बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती
- NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर
- Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां
छांगुर बाबा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर मारी रेड
Chhangur baba news in hindi : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छांगुर बाबा से संबंधित कथित धर्मांतरण गिरोह से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को उत्तर प्रदेश और मुंबई में 14 जगहों पर छापे मारे। ALSO READ: 5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक टीम की मौजूदगी में ईडी के अधिकारियों ने सुबह करीब पांच बजे छापेमारी शुरू की। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में 12 और मुंबई में दो ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
संघीय जांच एजेंसी ने हाल में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गतिविधियों और वित्तीय विवरणों की जांच के लिए एक मामला दर्ज किया है। छांगुर बाबा उत्तर प्रदेश में संचालित धर्मांतरण गिरोह का कथित सरगना है।
बलरामपुर जिले के निवासी जलालुद्दीन का असली नाम करीमुल्ला शाह है। जलालुद्दीन, उसका बेटा महबूब और उसके साथियों नवीन उर्फ जमालुद्दीन तथा नीतू उर्फ नसरीन को हाल में उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल जेल में बंद हैं।प्रवर्तन निदेशालय ने #छांगुर_बाबा धर्म परिवर्तन मामले में कई स्थानों पर छापे मारे हैं। #UttarPradesh के उतरौला और बलरामपुर में 12 तथा महाराष्ट्र के मुम्बई में 2 स्थानों सहित कुल 14 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया।#ED #ChhangurBabaconversioncase #ChhangurBaba pic.twitter.com/RE7Ggk88QA
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) July 17, 2025
इससे पहले, ईडी ने कहा था कि जलालुद्दीन ने अपने और अपने साथियों से जुड़े 40 बैंक खातों में लगभग 106 करोड़ रुपए जमा किए, जिनमें से अधिकांश राशि पश्चिम एशिया से मिली थी। ALSO READ: छांगुर के कोडवर्ड का मायालोक, धर्मांतरण यानी मिट्टी पलटना, पाकिस्तान और तुर्की से भी कनेक्शन सामने आया
एजेंसी ने आरोप लगाया कि जलालुद्दीन ने एक बड़ा नेटवर्क बनाया हुआ था जो बलरामपुर स्थित चांद औलिया दरगाह के परिसर से संचालित होता था। इसी जगह पर वह नियमित रूप से भारतीय और विदेशी नागरिकों की बड़ी सभाएं आयोजित करता था।
edited by : Nrapendra Gupta
