बुधवार, 15 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pib fact check iaf fake video pakistan ai propaganda
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 9 मार्च 2026 (23:04 IST)

Fact Check : भारतीय वायुसेना के नाम पर फैलाया जा रहा है पाकिस्तानी AI प्रोपेगैंडा, PIB ने किया बेनकाब

IAF Fake Video
आतंक का आका पाकिस्तान अब डिजिटल युग में डीपफेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा ले रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति भारतीय वायुसेना (IAF) के अधिकारी की वर्दी पहनकर सेना और देश के खिलाफ भ्रामक और फर्जी दावे कर रहा है।  केंद्र सरकार की एजेंसी PIB Fact Check ने इस वीडियो की पड़ताल की है और इसे पूरी तरह से फर्जी और 'पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा' करार दिया है। इन वीडियो को सीमा पार (पाकिस्तान) के हैंडल से प्रमोट किया जा रहा है ताकि भारतीय सेना की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

यह था पूरा मामला 

पिछले कुछ दिनों से एक्स (Twitter) और व्हाट्सएप पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है इस वीडियो में दिख रहा शख्स भारतीय वायुसेना के एक उच्चाधिकारी की नकल कर रहा है। वह वीडियो में भारतीय वायुसेना की कार्यप्रणाली और रणनीतियों को लेकर ऐसे दावे कर रहा है जो पूरी तरह निराधार हैं। 

भ्रमित फैलाने के लिए बनाया गया वीडियो

सरकारी फैक्ट-चेक इकाई (PIB Fact Check) ने इस वीडियो के बारे में कहा कि यह वीडियो असली नहीं है। इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल का उपयोग करके तैयार किया गया है ताकि लोगों को भ्रमित किया जा सके।
 भारतीय वायुसेना के किसी भी अधिकारी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति और उसकी बातें पूरी तरह काल्पनिक और मनगढ़ंत हैं।

कभी शेयर न करें ऐसे वीडियो

सरकार ने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे ऐसे सनसनीखेज और फर्जी कंटेंट को बिना जांचे आगे फॉरवर्ड न करें। यह न केवल अफवाह फैलाता है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी संवेदनशील हो सकता है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video