सम्बंधित जानकारी
- पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित
- Electric Scooter : बरसात में अपने EV scooter का कैसे रखें ध्यान, जानिए 5 iMP टिप्स
- BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला
- 50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर
- Flex fuel : जल्द आएंगी 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां, भारत में E100 ईंधन को मिली कानूनी मंजूरी, पर क्या हैं चुनौतियां
E20 Petrol Row: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, बोले- देश को बनाया प्रयोगशाला, PM को लिखेंगे पत्र
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि मोदी सरकार के लिए पूरा देश एक प्रयोगशाला है। लोगों पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपा जा रहा है। Ethanol से लोगों की गाड़ियां बंद पड़ रही हैं, पार्ट्स खराब हो रहे हैं और माइलेज गिर रहा है। इससे लोगों में बहुत ज्यादा गुस्सा है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी को इस विषय पर चिट्ठी लिखने जा रहा हूं। आप सभी लोग मुझे बताइए कि मुझे चिट्ठी में क्या लिखना चाहिए। ALSO READ: Electric Scooter : बरसात में अपने EV scooter का कैसे रखें ध्यान, जानिए 5 iMP टिप्स
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट के साथ अपने वीडियो संदेश में कहा कि 20% इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को लेकर जनता में काफी नाराजगी है। 30 जून को केंद्र सरकार ने अटॉर्नी जनरल के जरिए सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि यह सिर्फ एक प्रयोग है और आगे की कार्रवाई नतीजों पर निर्भर करेगी। लेकिन, जब यह मामला मीडिया और प्रेस में आया, तो केंद्र सरकार पूरी तरह से पीछे हट गई। सरकार ने एक बयान जारी कर दावा किया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था और इन खबरों को गलत बताया।
1.4 अरब लोगों की आबादी प्रभावित
आप नेता ने कहा कि प्रयोग का मतलब आम तौर पर किसी चीज को सीमित स्तर पर आजमाना होता है, जैसे 100, 500 या 1,000 गाड़ियों पर। ऐसे ट्रायल के नतीजों के आधार पर यह तय किया जाता है कि इसे पूरे देश में लागू किया जाए या नहीं। फिर भी, आपने पूरे देश में सारी गाड़ियों के लिए इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल अनिवार्य कर दिया है, जिससे 1.4 अरब लोगों की आबादी प्रभावित हो रही है, और साथ ही आप यह भी दावा कर रहे हैं कि आप एक प्रयोग कर रहे हैं।
मोदी सरकार के लिए पूरा देश एक experiment lab है। लोगों पर जबरदस्ती E20 पेट्रोल थोपा जा रहा है। Ethanol से लोगों की गाड़ियां बंद पड़ रही हैं, parts खराब हो रहे हैं और mileage गिर रहा है। लोगों में बहुत ज़्यादा गुस्सा है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 3, 2026
मैं प्रधानमंत्री जी को इस विषय पर चिट्ठी लिखने जा रहा हूँ।… pic.twitter.com/n9C6tpWyQi
क्या मुआवजा देगी सरकार?
उन्होंने मोदी सरकार से सवाल किया कि क्या आप उन लोगों को मुआवजा देंगे जिनकी गाड़ियां खराब हो रही हैं? लोगों के जनादेश का सम्मान करना, उनकी चिंताओं को सुनना और उनकी इच्छाओं के अनुसार काम करना आपकी जिम्मेदारी है। मैं आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे इस नीति को वापस लेने का आग्रह करूंगा। ALSO READ: E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां
गौरतलब है कि E20 ब्लेंडेड पेट्रोल को पर्यावरण अनुकूल और आयात कम करने का विकल्प बताया जा रहा था, लेकिन विपक्ष और कई उपभोक्ता इसे बिना उचित तैयारी और इंफ्रास्ट्रक्चर के देशवासियों पर थोपा गया फैसला बता रहे हैं।
