सम्बंधित जानकारी
- पहली ही बारिश में धंसा 12,000 करोड़ का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने बताई वजह, अधिकारियों पर बड़ा एक्शन
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट: अविनाश शुक्ल के घर से मिले 1,121 अमेरिकी डॉलर, चंपत राय पर FIR की मांग
- बेंगलुरु डे-केयर में मासूमों के साथ हैवानियत! बाथरूम में किया बंद, वॉशिंग मशीन में बैठाया, 5 केयरगिवर्स पर FIR
- Scorpio बनी फ्लाइंग कार, अटल टनल के पास हुआ भयानक हादसा, देखें दर्दनाक वीडियो
- दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार
Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक से इनकार कर दिया। मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत से सोनम की जमानत रोकने की अपील की थी। मामले में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। ALSO READ: बेंगलुरु डे-केयर में मासूमों के साथ हैवानियत! बाथरूम में किया बंद, वॉशिंग मशीन में बैठाया, 5 केयरगिवर्स पर FIR
सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी की पूछा- क्यों न आपकी जमानत रद्द कर दी जाए? कोर्ट ने फिलहाल उसकी जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चूंकि सोनम पहले ही जेल से रिहा हो चुकी हैं, इसलिए इस समय उनकी रिहाई में दखल देना उचित नहीं होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर जमानत सिर्फ तकनीकी आधार पर दी गई है, तो क्या कानून पुलिस को दोबारा गिरफ्तारी से रोकता है?
मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत को शीर्ष अदालत में चुनौती देते हुए तर्क दिया कि यदि सोनम बाहर रहीं तो उसके फरार होने का खतरा बना रहेगा। ALSO READ: सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?
क्या है मामला?
सोनम पर आरोप है कि उसने वर्ष 2025 में अपने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या करवाई थी। सोनम के पति राजा रघुवंशी 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए थे। राजा क्षत-विक्षत शव ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास बरामद हुआ था। इस सनसनीखेज मामले में सोनम और उसके प्रेमी राज समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सोनम पिछले करीब 11 महीनों से शिलांग जेल में बंद थी। इसके बाद स्थानीय अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। मामले में हाईकोर्ट ने भी सोनम की जमानत को बरकरार रखा था।
क्या सोनम ही है मास्टरमाइंड
गौरतलब कि इस पूरे मामले में सोनम को हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोप है कि उसने झरने के पास सीढ़ियों पर आरोपियों के साथ बैठक की और उन्हें 15 हजार रुपए दिए। इसके बाद बंद पार्किंग यार्ड में उसके कहने पर तीनों युवकों ने राजा पर हमला किया। राजा को खाई में फेंकने में भी सोनम ने मदद की। हमले से पहले उसके शरीर से चेन, अंगूठी और ब्रेसलेट भी निकलवाए गए थे। हत्या के बाद आरोपी करीब 11 किलोमीटर आगे जाकर सोनम से मिले थे।
प्रेमी राज की भूमिका सवालों के घेरे में
मामले में सोनम के कतिथ प्रेमी राज की भूमिका भी संदिग्ध है। हालांकि वह शिलांग नहीं गया था, लेकिन साजिश में शामिल बताया जा रहा है। आरोप है कि सोनम और राजा की शादी से पहले ही उसने हत्या की योजना बना ली थी। उसने अपने दोस्त विशाल को तैयार किया और फिर अन्य आरोपियों को साथ जोड़ा। सोनम की लोकेशन भी राज ही आरोपियों तक पहुंचाता था। हत्या के बाद उसने आरोपियों से मुलाकात की। वहीं, जब सोनम इंदौर आई तो उसे रोकने के लिए फ्लैट किराए पर लेने की भी बात सामने आई है।
