सम्बंधित जानकारी
- जलवायु परिवर्तन से निपटने में डिजिटल लड़ाई भी जरूरी
- IMD Weather Monsoon Update: उत्तर व दक्षिण में सामान्य रह सकता है मानसून, मध्यभारत में सामान्य से अधिक रहने की संभावना
- उत्तराखंड : भारी बारिश की चेतावनी, Orange Alert जारी
- Weather update : मानसून को लेकर असमंजस, जानिए कितना सटीक रहता है अनुमान?
- Weather Alert:: दिल्ली में आज गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान, AQI 106 रहा
Weather Alert: दिल्ली में चलेगी धूलभरी आंधी, एमपी में हल्की बारिश की संभावना | duststorm
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और इससे सटे लद्दाख पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक निम्न दबाव की रेखा पंजाब से लेकर दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बिहार और इससे सटे उपहिमालयी पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है।
स्काईमेट के अनुसार कर्नाटक तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना के 1-2 हिस्सों, उत्तरी कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर बारिश हुई।
केरल, आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और शेष पूर्वोत्तर भारत हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश, मेघ गर्जना, धूलभरी आंधी और 1-2 स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। आंतरिक ओडिशा, शेष छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों और रायलसीमा में हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और धूलभरी आंधी चल सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
