1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. DGCA big action, Indigo 4 FOI suspended
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (12:51 IST)

DGCA का बड़ा एक्शन, इंडिगो के 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड

indigo
DGCA action against Indigo : डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने परिचालन संकट के दौर से गुजर रही इंडिगो एयरलाइंस पर शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। DGCA ने इंडिगो की सेफ्टी और ऑपरेशनल कंप्लायंस के लिए जिम्मेदार 4 फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया।
 
डीजीसीए को शुरुआती जांच में एयरलाइन के हालिया ऑपरेशनल संकट से जुड़ी निगरानी में चूक का पता चला था। ये चारों अधिकारी इंडिगो के ऑपरेशनल चेक, सेफ्टी ओवरसाइट और कम्प्लायंस प्रोसेस की निगरानी में शामिल सीधे तौर पर थे।
 
गौरतलब है कि 3 दिसंबर से इंडिगो की हजारों उड़ानें रद्द होने से देशभर के एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इससे लाखों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंसे रहे। बहरहाल अधिकारियों को इस जांच के बाद सस्पेंड किया गया है कि मॉनिटरिंग में कमियों की वजह से इतनी दिक्कतें हुई। 
 
DGCA के अधिकारी कैंसलेशन, क्रू डिप्लॉयमेंट, रिफंड प्रोसेसिंग और स्टाफ की कमी से प्रभावित रूट्स की निगरानी के लिए गुरुग्राम में इंडिगो के हेडक्वार्टर में तैनात हैं। ओवरसाइट पैनल के 2 सदस्य अब एयरलाइन के रोजाना के ऑपरेशन्स की खुद निगरानी कर रहे हैं। ALSO READ: Indigo Crisis : अब इंडिगो की होगी निगरानी, DGCA ने बनाया 8 लोगों का दल, 2 की तैनाती एयरलाइन दफ्तर में, हवाई अड्डों पर भी नजर
 
इंडिगो ने प्रभावित यात्रियों को 5 हजार से 10 हजार रुपए तक का मुआवजा देने का एलान किया है। साथ ही 3, 4 और 5 दिसंबर को रद्द हुए विमानों के यात्रियों को 10 हजार रुपए का वाउचर भी दिया जाएगा। ALSO READ: मुसीबत का मुआवजा सिर्फ 10 हजार रुपए, मुआवजे के नाम पर इंडिगो का ये कैसा मजाक!
 
उड़ान संकट की वजह से इंडिगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवेशकों की दिलचस्पी घटने के उसके शेयरों में भारी गिरावट आई। टिकट केंसेलेशन और शेयरों में भारी गिरावट से कुछ ही दिनों में कंपनी को 5 अरब डॉलर का घाटा हो गया। विमान सेवाएं चरमराने से यात्रियों के साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर डीजीसीए तक सभी उससे नाराज है। कंपनी की ब्रांड वैल्यू भी काफी प्रभावित हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
2 लाख श्रद्धालु पहुंचे रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में, 20 से ज्यादा भजन मंडलियां, 500 जवान तैनात, भक्‍ति में डूबे इंदौरी