सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को 5 दिन की CBI रिमांड, AAP बोली- करोड़ों की हेराफेरी वाले घूम रहे हैं बाहर
- दिल्ली आबकारी घोटाला : 5 दिन की CBI रिमांड पर रहेंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल के सामने बड़ा संकट, अब दिल्ली बजट का क्या होगा?
- मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से अरविंद केजरीवाल की 2024 की मुहिम को झटका!
- AAP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में बढ़ाई सुरक्षा
दिल्ली आबकारी नीति मामले में अब तक का घटनाक्रम
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और सोमवार को 5 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में घटनाक्रम इस प्रकार है-
17 नवंबर 2021 : दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 लागू की।
31 जुलाई 2022 : नीति जांच के दायरे में आई, दिल्ली सरकार ने इसे रद्द किया।
17 अगस्त 2022 : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
19 अगस्त 2022 : सीबीआई ने यहां सिसोदिया के परिसर पर तलाशी ली।
22 अगस्त 2022 : ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी से निकला मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया।
17 अक्टूबर 2022 : सीबीआई अधिकारियों ने करीब 8 घंटे तक सिसोदिया से पूछताछ की।
25 नवंबर 2022 : सीबीआई ने मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
15 दिसंबर 2022 : अदालत ने सीबीआई के आरोपपत्र पर संज्ञान लिया।
18 फरवरी 2023 : सीबीआई ने सिसोदिया को सम्मन भेजा।
26 फरवरी 2023 : सीबीआई ने कई घंटे तक पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
27 फरवरी 2023 : सीबीआई की विशेष अदालत ने सिसोदिया को पूछताछ के लिए एजेंसी की 5 दिन की हिरासत में भेजा।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
