सम्बंधित जानकारी
- अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गया दिल्ली AIIMS का नर्सिंग स्टाफ, वार्ड में मरीज अकेले
- एम्स से डिस्चार्ज हुए अमित शाह, Corona से उबरने के बाद फिर हुए थे भर्ती
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
- बड़ा खुलासा, इन राज्यों की 60%से अधिक महिलाओं ने कभी इस्तेमाल नहीं किया इंटरनेट
- 2022 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेगी आप-केजरीवाल
AIIMS की नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) प्रशासन की से नाराज लगभग 5000 नर्सों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
दूसरी ओर, नर्सों की हड़ताल के चलते अस्पताल के कामकाज पर बुरा असर पड़ा। साथ ही मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि हड़ताल के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक मरीज के मुताबिक उनके पिता आपातकालीन वार्ड में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
नर्स यूनियन का कहना है कि उनकी कई मांगें हैं, जिन पर एम्स प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इसी से नाराज होकर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
हालांकि हड़ताली नर्सों का कहना है कि मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें हड़ताल पर जाना अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन वे एम्स प्रशासन की अनदेखी से इसके लिए मजबूर हैं।
