1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cyclone-arnab-update-andhra-odisha-up-rain-alert-2026

बंगाल की खाड़ी में आफत बनकर टकराएगा चक्रवात ‘अर्णब’, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा असर?

cyclone arnab
Cyclone Arnab : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इन 2 तूफान का सबसे ज्यादा असर हो सकता है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, झारखंड और बिहार में भी गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। ALSO READ: Cyclone Arnab Alert: 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; स्कूल बंद और ट्रेनें रद्द
 
cyclone arnab threat

कहां है चक्रवाती तूफान अर्णब?

मौसम विभाग ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान "अर्णब" पिछले 6 घंटों के दौरान लगभग 22 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा और आज, 27 अक्टूबर 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे उसी क्षेत्र में, अक्षांश 15.9° उत्तर और देशांतर 84.8° पूर्व के निकट केंद्रित था। यह विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 260 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) से 300 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 380 किमी दक्षिण, मसूलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 390 किमी पूर्व, बापटला (आंध्र प्रदेश) से 460 किमी पूर्व और श्री विजयपुरम (अंडमान द्वीप समूह) से 980 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित है। ALSO READ: Cyclone Arnab: समुद्र में कैसे पैदा होता है खतरनाक चक्रवात? जानिए 'लैंडफॉल' और तूफान से खास बात
 

कब किस तट पर पहुंचेगा अर्णब? 

इसके 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 28 अक्टूबर 2026 के पूर्वान्ह तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के पास 115-125 किमी प्रति घंटे की गति से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ हवाओं वाले अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार करने की बहुत संभावना है। इस प्रणाली पर विशाखापत्तनम स्थित डॉपलर वेदर रडार द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।
 

यूपी में 4 दिन का अलर्ट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लैंडफॉल के बाद इस चक्रवात के अवशेष उत्तर भारत की तरफ बढ़ सकते हैं और पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश तथा नेपाल के कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का कारण बन सकते हैं। मौसम विभाग ने 28 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।
 
अर्णब को देखते हुए सरकार ने एनडीआरएफ, सेना और तटरक्षक बलों को अलर्ट मोड पर रखा है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी है। ओडिशा के 6 जिलों में स्कूल कॉलेज बंद हैं। समुद्री तटों से लोगों को हटाया जा रहा है। मछुआरों को समुद्र में ना जाने की सलाह दी गई है।
अगला लेख
Cyclone Arnab: समुद्र में कैसे पैदा होता है खतरनाक चक्रवात? जानिए 'लैंडफॉल' और तूफान से खास बात