CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर
CJP Protest : जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में फूड डिलीवर कंपनियों के कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। ये कर्मचारी आंदोलन का हिस्सा नहीं है। ये लोग यहां मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली समेत देशभर से मिले खाने के ऑडर्स की डिलिवरी के लिए यहां आए हैं। ऑर्डर देने वालों ने उन्हें कहा है कि जो भी भूखा दिखे उसे दे देना। ALSO READ: CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद
सोशल मीडिया पर जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रोटेस्ट की खबरें देखकर बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं। रात-दिन प्रदर्शनकारी धरनास्थल पर डटे हुए हैं। इन्हें कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए आंदोलन स्थल से दूरी बना रहे लोग भी मदद करने में पीछे नहीं है।
एक अनुमान के अनुसार, अनाम आर्डर देने वालों ने जंतर-मंतर पर करीब 500 आर्डर दिए होंगे। कोई खाना पहुंचा रहा है तो कोई पानी। पिज्जा, बर्गर, समोसे भी पहुंचाएं जा रहे हैं। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, बिस्कुट, टॉफियां और फल भी आ रहे हैं। ALSO READ: PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे
PEOPLE FROM ALL ACROSS DELHI WERE SENDING FOOD TO JANTAR MANTAR FOR THE PROTESTERS!
— The Cockroach India (@TheCockroachIND) July 22, 2026
NO NAME, NO DETAILS—JUST "JANTAR MANTAR" AS THE ADDRESS.
THE FOOD WAS ARRANGED LIKE A BUFFET, AND ANYONE WHO WANTED COULD TAKE WHAT THEY LIKED.
WHAT A HEARTWARMING GESTURE BY THE PEOPLE OF… pic.twitter.com/D4ri2eqoTQ
एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जिसमें एक डिलीवरी पार्टनर को वर्षा के बीच डटे प्रदर्शनकारियों को खाने का पैकेट देते हुए यह कहते सुना जा रहा है कि मुंबई के एक निवासी द्वारा पेमेंट कर दिए गए की डिलीवरी करने आए हैं।
इसी तरह, सोमवार को भी कई युवा संसद मार्ग पर आर्डर देकर फूड डिलीवर कंपनियों से आर्डर मंगाकर प्रदर्शनकारियों को बांटने दिखाई दिया। जबकि, जनपथ मार्ग पर ऐसे फूड डिलीवर कंपनियों के डिलीवरी ब्वायों को काफी संख्या में देखा गया। ALSO READ: CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?This is the India we refuse to lose
— Siddharth (@SidKeVichaar) July 21, 2026
People sitting miles away are ordering food through Zomato and Swiggy, asking delivery partners to feed hungry protesters at Jantar Mantar
That is the Idea of India pic.twitter.com/xu49GJNmJM
फूड डिलीवर कंपनियों के कर्मचारी के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य लोग भी आंदोलन स्थल के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में लोग घूम-घूमकर समान बांट रहे थे।

