1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cjp protest delhi gurdwara bangla sahib shelter injured protesters

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

cjp protest jantar mantar
राजधानी दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। संसद मार्ग, कनॉट प्लेस और शिवाजी स्टेडियम के आसपास के इलाकों में प्रदर्शनकारियों की भीड़, पुलिस बैरिकेडिंग और आंसू गैस के कारण यातायात प्रभावित रहा।
इस दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब कई घायल प्रदर्शनकारियों, फंसे हुए यात्रियों और हिंसक माहौल में परेशान राहगीरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनकर सामने आया। प्रदर्शन के चलते जब आसपास की सड़कें जाम हो गईं और पुलिस कार्रवाई के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, तो कई लोगों ने गुरुद्वारे के परिसर में शरण ली। गुरुद्वारा प्रबंधन और सेवदारों ने हिंसा से बचकर पहुंचे लोगों का स्वागत किया और उन्हें आराम करने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराया।
 
सेवादारों ने घबराए हुए लोगों को भरोसा दिलाया और जरूरतमंदों को सहायता दी। घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को राहत देने के लिए गुरुद्वारे में मानवीय सहायता का माहौल दिखाई दिया। प्रदर्शन के दौरान पैदा हुए तनाव के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब ने एक बार फिर सेवा और मानवता की मिसाल पेश की, जहां बिना किसी भेदभाव के संकट में फंसे लोगों को सहारा दिया गया।
अगला लेख
नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी