CJP Protest: 'हमको लग रहा था कि भीड़ हम पर हमला कर देगी', कंगना रनौत ने बताया संसद के अंदर कैसा था माहौल?
सीजेपी के संसद तक पहुंचने के बाद सोमवार को दिल्ली पुलिस ने संसद के सभी दरवाजे बंद कर दिए। इस बीच भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दावा किया कि प्रदर्शन के समय स्थिति इतनी खतरनाक हो गई थी कि संसद के भीतर मौजूद सभी लोग बुरी तरह घबराए हुए थे। ALSO READ: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: CJP के 'चलो संसद' मार्च को मिला बॉलीवुड का साथ, सड़क से सोशल मीडिया तक उठी आवाज
कंगना रनौत ने दिल्ली पुलिस के रुख का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे भीड़ हमला करने की कोशिश कर रही थी। एक वक्त तो हम सभी इस डर में थे कि वे कहीं हम पर हमला न कर दें। प्रदर्शन के दौरान पथराव भी हुआ और कुछ लोग घायल भी हुए। आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने दिल्ली पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस ने हमारे लिए एक सुरक्षा ढाल की तरह काम किया। किसी को नुकसान नहीं पहुंचने दिया।
भाजपा सांसद ने कहा कि संसद के अंदर हर कोई दहशत में था। संसद के मुख्य द्वार बंद कर दिए गए थे और हम सांसद अंदर ही फंस कर रह गए थे। यहां तक कि सदन स्थगित होने के बाद भी हम बाहर नहीं निकल पा रहे थे। ALSO READ: छात्रों पर लाठीचार्ज पर गरमाई सियासत, राहुल से अखिलेश तक विपक्षी नेताओं से मोदी सरकार से पूछा सवाल
NDA संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें मार्गदर्शन दिया और कई चीज़ों पर निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि युवाओं की कई उम्मीदों को कैसे पूरा किया जाए। उन्होंने NEET के बारे में अपनी रणनीतियां भी साझा कीं। ALSO READ: NDA बैठक में PM मोदी का बड़ा संदेश: NEET पेपर लीक पर सख्त एक्शन, FTA में किसानों को नुकसान नहीं होगा

