1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CISF deployed for RSS office security

दिल्ली में RSS दफ्तर को मिली CISF की सुरक्षा

CISF
नई दिल्ली। दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती की गई है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस सीआईएसएफ कर्मियों को इमारत के परिसर में तैनात किया गया है। विभिन्न खुफिया एजेंसी की रिपोर्टों में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
 
दिल्ली के झंडेवालान स्थित मुख्य ‘केशव कुंज’ कार्यालय और ‘उदासीन आश्रम’ के पास स्थित संघ के कैंप कार्यालय को 1 सितंबर से सीआईएसएफ की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि नागपुर में आरएसएस मुख्यालय और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी सीआईएसएफ की सुरक्षा प्राप्त है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने भारतीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए 3000 से अधिक CISF पदों को खत्म कर दिया है। अब उनकी जगह हवाईअड्डों पर निजी सुरक्षा गार्ड ड्यूटी करेंगे।
अगला लेख
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, केवल आर्य समाज मंदिर के मैरिज सर्टिफिकेट से साबित नहीं होती शादी