1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chirag Paswan can contest bihar assembly election

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान, किस सीट पर है नजर

bihar assembly election
Chirag Paswan news in hindi : केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। चिराग के बहनोई अरुण भारती ने इस बात के संकेत दिए हैं। बिहार में इसी वर्ष चुनाव होने जा रहे हैं।
 
हालांकि अभी यह तय नहीं है कि रामविलास पासवान के बेटे चिराग किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे हाजीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अरुण चाहते हैं कि वे किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ें।
 
अरुण भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'जब नेता पूरे बिहार का है, तो सीट का दायरा क्यों सीमित हो ? कार्यकर्ताओं की यह भी भावना है कि इस बार चिराग पासवान जी बिहार विधानसभा के चुनाव में किसी आरक्षित सीट से नहीं, बल्कि एक सामान्य सीट से चुनाव लड़ें। चिराग पासवान अब सिर्फ एक समुदाय की नहीं, पूरे बिहार की उम्मीद हैं।'
 
चिराग पासवान हाजीपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने 9 जून 2024 को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप मे शपथ ली थी। उन्हें पीएम मोदी का हनुमान भी कहा जाता है। राज्य के सियासी हल्कों में कहा जा रहा है कि चिराग राज्य की राजनीति में अपने पैर मजबूत करना चाहते हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें