1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Case registered against AAP MLA for assaulting DJB employee

दिल्ली में DJB कर्मचारी के साथ मारपीट, AAP विधायक पर मामला दर्ज

Case registered against AAP MLA for assaulting DJB employee
Case registered against AAP MLA for assaulting DJB employee : आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में 'सीवेज पंपिंग स्टेशन' पर दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कल्याण विहार सीवेज पंपिंग स्टेशन पर क्षेत्रीय सहायक के रूप में काम करने वाले 59 वर्षीय सतपाल सिंह की शिकायत पर बुधवार को मॉडल टाउन पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार सिंह ने शिकायत की कि वह सीवेज पंपिंग स्टेशन पर काम कर रहे थे, तभी विधायक 20-25 लोगों के साथ वहां पहुंचे और उनसे पूछा कि पंप क्यों नहीं चल रहा है।
प्राथमिकी में कहा गया है कि जब सिंह ने जवाब दिया कि पंप पहले से ही चालू है, तो बहस शुरू हो गई। प्राथमिकी के अनुसार इसी दौरान विधायक ने दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी को थप्पड़ मारा और जूतों से उसकी पिटाई की। सिंह ने पंपिंग स्टेशन के अन्य कर्मचारियों की मदद से घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 132, 121 (1) और 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा) फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
साइबर अटैक का शिकार हुए मशहूर यूट्यूबर Ranveer Allahbadia, डिलीट हुए सारे वीडियो