सम्बंधित जानकारी
- इंदौर से लेकर भुवनेश्वर तक आखिर क्यों आर्मी जवानों के खिलाफ हो रही घटनाएं?
- No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील
- राष्ट्रपति ने उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का किया भूमिपूजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी बधाई
- राष्ट्रपति मुर्मू ने इंदौर की ऐतिहासिक रेसीडेंसी कोठी के प्रांगण में रोपा कदम्ब का पौधा
- हस्तशिल्पियों एवं जनजाति कारीगरों की कला को राष्ट्रपति ने सराहा
देश की कानून व्यवस्था पर सुलगता सवाल है ओडिशा की घटना : राहुल गांधी
ओडिशा में आर्मी अफसर और उनकी मंगेतर को बेरहमी से पीटे जाने और मंगेतर के साथ यौन उत्पीडन की घटना न सिर्फ दहला देने वाली है बल्कि शर्मनाक है और देश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है।
कांग्रेस नेता और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना का जिक्र करते हुए देश की कानून व्यवस्था पर जोरदार प्रहार किया है।
थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर सैन्यकर्मी और महिला का पुलिसकर्मियों से झगड़ा हो गया। इस पर कैप्टन को पुलिस ने पकड़कर लॉकअप में डाल दिया। जब महिला ने विरोध किया महिला को भी पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने दावा किया कि हिरासत में लिए जाने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। गुरुवार को महिला को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। महिला वर्तमान में एम्स (भुवनेश्वर) में उपचार करा रही हैं।
मानवता को शर्मसार किया : राहुल गांधी ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर सवाल दागे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा— ओडिशा में घटित भयंकर घटना ने देश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से मदद मांगने गए एक सेना अधिकारी को बेरहमी से पीटा गया और उनकी मंगेतर को कस्टडी में उत्पीड़ित किया गया। यह घृणित घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है।
राहुल गांधी ने आगे लिखा— भाजपा सरकार में महिलाओं के विरुद्ध अपराध पूरी तरह से बेकाबू और निरंकुश हो चुका है। जब सरकारी तंत्र के ही भीतर अन्याय पनपता और शरण पाता है तो आम नागरिक सहायता की आस किससे लगाए?
इस घटना के सभी दोषी सख्त से सख्त कानूनी सजा के पात्र हैं उनके खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई कर आज भारत की जनता, खास कर महिलाओं के समक्ष न्याय और सुरक्षा की मिसाल पेश करने की दरकार है।
Edited By: Navin Rangiyal
कांग्रेस नेता और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना का जिक्र करते हुए देश की कानून व्यवस्था पर जोरदार प्रहार किया है।
बता दें कि ओडिशा के पश्चिम बंगाल में तैनात सेना के अधिकारी और उनकी मंगेतर ने रविवार को भरतपुर थाने में रोड रेज की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें परेशान किया था।ओडिशा में घटित भयंकर घटना ने देश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 20, 2024
पुलिस से मदद मांगने गए एक सेना अधिकारी को बेरहमी से पीटा गया और उनकी मंगेतर को कस्टडी में उत्पीड़ित किया गया। यह घृणित घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है।
भाजपा सरकार में महिलाओं के विरुद्ध…