सम्बंधित जानकारी
- भारत ने किया 'ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल' का सफल परीक्षण
- ब्रह्मोस, आकाश और निर्भय Missile देंगी चीन को जवाब
- भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया, सतह से सतह पर कर सकती है मार
- Weather update : महाराष्ट्र और कर्नाटक में बाढ़ से हालात गंभीर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
- पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ विवाद पर गृहमंत्री बोले- हम अपनी एक-एक इंच जमीन को लेकर सजग, कोई इसे नहीं ले सकता
INS चेन्नई से ब्रह्मोस का सफल परीक्षण, अरब सागर में लक्ष्य पर साधा निशाना
चेन्नई। भारत ने रविवार को नौसेना के स्वदेशी स्टील्थ डिस्ट्रॉयर आईएनएस चेन्नई से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलता परीक्षण किया। मिसाइल ने इस दौरान अरब सागर में एक लक्ष्य पर निशाना लगाया।
ब्रह्मोस प्राइम स्ट्राइक हथियार के रूप में नेवल सर्फेस लक्ष्यों को लंबी दूरी तक निशाना बनाकर युद्धपोतों की अजेयता सुनिश्चित करेगा।
उल्लेखनीय है कि भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का बुधवार को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। इस मिसाइल की मारक क्षमता 400 किलोमीटर से ज्यादा है।BrahMos as ‘prime strike weapon’ will ensure the warship’s invincibility by engaging naval surface targets at long ranges. https://t.co/DpbbxrB9FU
— ANI (@ANI) October 18, 2020
डीआरडीओ और रूस के प्रमुख एरोस्पेस उपक्रम एनपीओएम द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ब्रह्मोस मिसाइल 'मध्यम रेंज की रेमजेट सुपरसोनिक क्रूज' मिसाइल है जिसे पनडुब्बियों, युद्धपोतों, लड़ाकू विमानों तथा जमीन से दागा जा सकता है।
#IndianNavy Guided Missile Destroyer #INSChennai fired #BrahMos supersonic AShM during ongoing #WesternFleet exercises. Target engaged at max range, with destructive effect.#AtmaNirbharBharat @SpokespersonMoD@DefenceMinIndia@PMOIndia @DRDO_Indiapic.twitter.com/i0rErDkibz
— SpokespersonNavy (@indiannavy) October 19, 2020
यह मिसाइल पहले से ही भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के पास है। इसे दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल माना जाता है।
