JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर अपने सांसद को संरक्षण देने का आरोप लगाया, जिन पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।
किस पर हैं आरोप
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी आफिसर की शिकायत पर 11 अक्टूबर को वसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस ने कांग्रेस के लोकसभा सांसद व जेएनयू प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एफआइआर दर्ज की गई थी।
JNU ने प्रोफेसर को किया बर्खास्त
मणिपुर से लोकसभा सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने पिछले सप्ताह बर्खास्त कर दिया था। खबर के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने जांच में उन्हें छात्राओं के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया। हालांकि, सांसद ने इन आरोपों से इनकार किया है।
राहुल गांधी के खिलाफ भी लगाए नारे
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने अकोइजम और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर अपने सांसद का बचाव करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने Marks for Sex लिखे पोस्टर भी दिखाए। इस मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। हालांकि, सांसद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है।

