1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP chief JP Nadda on Bihar election

भाजपा प्रमुख नड्‍डा का ऐलान, मिलकर चुनाव लड़ेंगे भाजपा, जदयू और लोजपा

BJP chief
नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को बिहार प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा, लोजपा और जदयू साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार के विषय में हम सब जानते हैं कि देश की राजनीति में एक विशेष स्थान बिहार ने हमेशा रखा है। चाहे वो राजनीतिक विषय हो, सामाजिक विषय हो, सांस्कृतिक पक्ष हो, हर क्षेत्र में बिहार ने नेतृत्व किया है।

नड्‍डा ने कहा कि बिहार ने राजनीतिक और सामाजिक चेतना को बहुत ही ऊपर रखा है। चंपारण सत्याग्रह को या नव निर्माण आंदोलन को या जय प्रकाश जी को हम याद करें, तो हमें पता लगता है जब सभी ने समझौता कर लिया था, तब बिहार ने नेतृत्व दिया है।

कोरोना ऐसी बीमारी है जिसको भूतकाल में किसी ने नहीं देखा था। विकसित से विकसित देशों ने भी कोरोना संकट में खुद को असहाय समझा। ऐसे समय में मोदी जी ने स्पष्ट कहा कि जान है, तो जहान है। 130 करोड़ देशवासियों को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने समय पर लॉकडाउन का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि बिहार का रिकवरी रेट आज 73.48 प्रतिशत है। 10 करोड़ डोर टू डोर स्क्रिनिंग बिहार में की गई है। राज्य में 35 हजार से बढ़कर आज 1 लाख टेस्ट हो रहे हैं। इसके लिए में बिहार सरकार को बधाई देता हूं।

अगला लेख
असम में भाजपा के सीएम उम्मीदवार हो सकते हैं पूर्व CJI रंजन गोगोई