भर्तृहरि महताब होंगे प्रोटेम स्पीकर, कांग्रेस नाराज, भाजपा ने किया पलटवार
Bhartruhari Mahtab Protem speaker : कांग्रेस ने कहा कि उसके आठ बार के सांसद कोडिकुनिल सुरेश के बजाय भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना संसदीय मानदंडों को नष्ट करने का एक और प्रयास है। वहीं, भाजपा ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सुरेश को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए था क्योंकि वह आठ बार के सांसद हैं, जबकि महताब 7 बार के सांसद है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को गुरुवार को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'संसदीय मानदंडों को नष्ट करने के एक और प्रयास के तहत भर्तृहरि महताब (सात बार के सांसद) को कोडिकुनिल सुरेश जगह लेते हुए लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरेश बतौर सांसद अपने अपने आठवें कार्यकाल में प्रवेश करेंगे।'
उन्होंने कहा कि यह एक निर्विवाद मानदंड है कि अध्यक्ष के विधिवत चुनाव से पहले सबसे वरिष्ठ सांसद सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करता है। यह हमारी पार्टी के लिए बेहद गर्व की बात है कि समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्ग के नेता के सुरेश ने 8 बार सांसद रहने की यह उपलब्धि हासिल की है।
रमेश ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि उसने के सुरेश को नजरअंदाज क्यों किया, वह कौन सा कारण था जिसने उन्हें इस पद से अयोग्य ठहराया? क्या इस निर्णय को प्रभावित करने वाले कुछ गहरे मुद्दे हैं, शायद सिर्फ योग्यता और वरिष्ठता से परे?In yet another attempt at destroying parliamentary norms, Mr. Bhartruhari Mahtab (a 7-term MP) has been appointed the Pro-Tem Speaker, superseding Sh. @kodikunnilMP, who will be entering his 8th term.
— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) June 20, 2024
It is an unquestioned norm that the senior most MP presides over the…
कांग्रेस महासचिव रमेश ने कहा कि परंपरा के अनुसार, जिस सांसद ने अधिकतम कार्यकाल पूरा किया है, उसे पहले दो दिन के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है, जब सभी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाती है।
उन्होंने यह भी कहा कि 18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद कोडिकुनिल सुरेश (कांग्रेस) और वीरेंद्र कुमार (भाजपा) हैं, दोनों अब अपना आठवां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। कुमार अब केंद्रीय मंत्री हैं और इसलिए यह उम्मीद थी कि कोडिकुनिल सुरेश अस्थायी अध्यक्ष होंगे।
रमेश ने कहा कि उनकी जगह सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। वह छह बार बीजू जनता दल से सांसद रहे और अब भाजपा सांसद हैं।
By convention, the MP who has served the maximum terms is appointed Speaker Protem for the first two days when oath is administered to all newly elected MPs.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 20, 2024
The seniormost MPs in the 18th Lok Sabha are Kodikunnil Suresh (INC) and Virendra Kumar (BJP), both of who are now…
वहीं, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस को शांत रहना चाहिए क्योंकि पार्टी लोकसभा चुनाव हार गई है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर कहा कि आप (कांग्रेस) अभी-अभी चुनाव हारे हैं। आराम करें। हर चीज पर रोने के बजाय लगातार तीसरी हार पर चिंतन करें।
Edited by : Nrapendra Gupta

