शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Babri Demolition Verdict Live Updates
Written By
Last Updated : बुधवार, 30 सितम्बर 2020 (14:17 IST)

Live Updates : अयोध्या मामले में बड़ा फैसला, CBI कोर्ट ने सभी 32 आरोपियों को बरी किया

Live Updates : अयोध्या मामले में बड़ा फैसला, CBI कोर्ट ने सभी 32 आरोपियों को बरी किया - Babri Demolition Verdict Live Updates
लखनऊ। अयोध्या बाबरी विध्वंस केस में आज लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया। सीबीआई कोर्ट का यह फैसला ऐसे समय आया जब सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में राममंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। मामले से जुड़ी हर जानकारी...


02:17 PM, 30th Sep
-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बुधवार को सुनाए गए फैसले में सभी आरोपियों को बरी करने का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत करार दिया।
-पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले को ऐतिहासिक बताया।
-रक्षा मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय की जीत बताया।
-उन्होंने ट्वीट किया, 'लखनऊ की विशेष अदालत द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, उमाजी समेत 32 लोगों के किसी भी षड्यंत्र में शामिल न होने के निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। इस निर्णय से यह साबित हुआ है कि देर से ही सही मगर न्याय की जीत हुई है।'

01:46 PM, 30th Sep
-हम सभी के लिए यह खुशी का पल है, अदालत के आदेश के बाद हमने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया : लालकृष्‍ण आडवाणी
-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि 'सत्यमेव जयते' के अनुरूप सत्य की जीत हुई है।

01:06 PM, 30th Sep
-बाबरी‌ केस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं, कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं।
-मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी ने फैसले को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। 

12:49 PM, 30th Sep
-दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय में लड्‍डू बांटे गए। 
-अयोध्या मामले में मुख्‍य मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने फैसले पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने पहले भी कहा था कि सभी आरोपियों को बरी कर दिया जाना चाहिए। 

12:38 PM, 30th Sep
-फैसले के बाद कोर्ट रूम में लगे जयश्री राम के नारे।
-जेपी नड्डा, अमित शाह ने लाल कृष्ण आडवाणी को फोन पर बधाई दी।
 

12:24 PM, 30th Sep
-अयोध्या मामले में बड़ा फैसला, CBI कोर्ट ने सभी 32 आरोपियों को बरी किया
-सभी 32 आरोपी बरी : लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ. राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दूबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धमेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ व धर्मेंद्र सिंह गुर्जर 
 

12:20 PM, 30th Sep
-जज ने फैसला पढ़ना शुरू किया, कहा- घटना पूर्वनियोजित नहीं थी। 
-फैसला सुना रहे जज ने कहा कि घटना अचानक हुई। 

11:52 AM, 30th Sep
-बीजेपी के 3 सांसदों की सदस्यता भी फैसले पर टिकी है, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज और कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी केस में आरोपी।

11:48 AM, 30th Sep
-नृत्यगोपाल दास, उमा भारती, सतीश प्रधान अदालत नहीं गए।
-आडवाणी ने कहा कि कोर्ट में पेश होने को कहा गया तो पेश होंगे।
 

11:22 AM, 30th Sep
-जज कोर्ट रूम पहुंचे, किसी भी वक्त आ सकता है फैसला।
-जज ने पेशकार से आरोपियों की जानकारी मांगी है। 

11:22 AM, 30th Sep
-जज ने पेशकार से आरोपियों की जानकारी मांगी है।
-हमारे यूपी संवाददाता अवनीश कुुुुुमार के अनुसार, कोर्ट पहुंचे आरोपित रामजी गुप्ता ने कहा कि निर्णय हमारे पक्ष में होगा। यदि दोषी ठहराया जाते हैं तो जेल जाने को तैयार हूं। बाकी प्रभु राम का आशीर्वाद हमारे साथ।

11:01 AM, 30th Sep
-लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनेंगे।
-26 आरोपी कोर्ट पहुंचे, कुछ ही देर में शुरू होगी सुनवाई।

10:40 AM, 30th Sep



-साध्वी ऋतंभरा ने भी फैसले पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विद्वेष से हमारे खिलाफ केस किया गया था। 
-बाबरी केस में सीबीआई कोर्ट 11 से 1 बजे के बीच फैसला सुना सकती है। कोर्ट के बाहर सुरक्षा सख्‍त।
-सीबीआई के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव अदालत पहुंचे।
-स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव इस फैसले को सुनाने का बाद आज ही रिटायर हो जाएंगे। 
-विनय, कटियार, जयभानसिंह पवैया, साध्वी ऋतुंभरा अदालत पहुंचे।
-चंपत राय और पवन पांडे भी अदालत पहुंचे।

10:36 AM, 30th Sep
-केस नंबर-197- 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा पूरी तरह से ध्वस्त होने के बाद थाना राम जन्मभूमि अयोध्या के प्रभारी पीएन शुक्ला ने शाम 5:15 पर लाखों अज्ञात कार सेवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसमें बाबरी मस्जिद गिराने का षडयंत्र मारपीट और डकैती शामिल है।

-केस नंबर-198 – इसके लगभग 10 मिनट के बाद एक अन्य पुलिस अधिकारी गंगा प्रसाद तिवारी ने 8 लोगों के खिलाफ राम कथा कुंज सभा मंच से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने वाला भाषण देकर बाबरी मस्जिद गिरवाने का मुकदमा कायम कराया। यह मुकदमा भारतीय दंड संहिता की धारा 153A,153B, 505 147 और 149 के तहत केस दर्ज हुआ। इस केस में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी,विनय कटियार,उमा भारती साध्वी ऋतंभरा, अशोक सिंघल गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसी मुकदमे के आधार पर पुलिस ने 8 दिसंबर 1992 को लालकृष्ण आडवाणी और अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया था और आज 28 साल बाद इस केस में फैसला आने जा रहा है।


-बाबरी मस्जिद केस में कुल 49 आरोपी थे, जिनमें 17 आरोपियों की मौत हो चुकी है। अदालत बाकी बचे सभी 32 मुख्य आरोपियों पर फैसला सुनाएगी।
-लखनऊ स्थित हाई कोर्ट के पुराने परिसर के बाहर सुबह से ही विवादित ढांचा ध्वंस मामले के फैसले को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
-सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट के आसपस बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और सिर्फ सीबीआई कोर्ट में जज, वादियों, प्रतिवादी और उनके वकीलों के अलावा केवल कोर्ट स्टाफ जा सकता है।

10:34 AM, 30th Sep
-बाबरी विध्वंस को लेकर लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ. राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दूबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धमेंद्र देव, सुधीर कुमार कक्कड़ व धर्मेंद्र सिंह गुर्जर को आरोपी बनाया गया था।