अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाज पर हमला, भारतीय युद्धपोत ने बचाया
Attack on merchant ship in Gulf of Aden : अदन की खाड़ी में एक संदिग्ध ड्रोन या मिसाइल हमले के बाद एक व्यापारिक जहाज में आग लगने पर एक भारतीय युद्धपोत ने उसे सहायता प्रदान की। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि 'एमवी आइलैंडर' पर गुरुवार को हमला हुआ, जिसमें जहाज के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि नौसेना की एक विस्फोटक आयुध निपटान टीम पोत पर गई और उसे संभावित जोखिम से बचाया। इसके बाद पोत को आगे की यात्रा की मंजूरी दी गई। हमले की यह घटना हूती उग्रवादियों द्वारा लाल सागर में विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों पर किए जा रहे हमलों को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच हुई है।
#IndianNavy's Mission Deployed Destroyer provides critical EOD & medical assistance to MV in distress.
— SpokespersonNavy (@indiannavy) February 24, 2024
Palau Flagged MV Islander caught fire after an attack by likely drone/ missile #22Feb 24.
Responding swiftly to the distress call, #IndianNavy's destroyer on… pic.twitter.com/TLxc6CbqOn
उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना की एक चिकित्सा टीम भी एमवी आइलैंडर पर पहुंची और उसने घायल चालक दल के सदस्य को चिकित्सा सहायता प्रदान की। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, भारतीय नौसेना के जहाजों के अथक प्रयास, व्यापारिक जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

