1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind Kejriwal made this allegation on BJP regarding assembly elections

केजरीवाल का दावा, पूर्वांचलियों को रोहिंग्या बता रही है भाजपा

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पूर्वांचलियों की तुलना रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों से करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा पूर्वांचलियों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताकर उनके वोट काट रही है। केजरीवाल ने कहा, पूर्वांचलियों को रोहिंग्या कहा जा रहा है। जो लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से दिल्ली आए तथा 30-40 साल से यहां बसे हैं, उन्हें रोहिंग्या या बांग्लादेशी कैसे कहा जा सकता है। मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जाने का मुद्दा संजय सिंह ने संसद में उठाया था। 
 
फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करने को लेकर केजरीवाल ने पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उसे बिना दूल्हे की बारात कहा। केजरीवाल ने कहा, उन्हें नाम बताना चाहिए। यह जानना लोगों का अधिकार है।
केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली में पूर्वांचलियों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की साजिश रचने का आरोप लगाया, क्योंकि उन्होंने चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) का समर्थन किया था। दिल्ली का मुख्यमंत्री रह चुके केजरीवाल ने कहा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसद में खुले तौर पर स्वीकार किया कि पूर्वांचलियों, रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
 
केजरीवाल ने कहा, पूर्वांचलियों को रोहिंग्या कहा जा रहा है। जो लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से दिल्ली आए तथा 30-40 साल से यहां बसे हैं, उन्हें रोहिंग्या या बांग्लादेशी कैसे कहा जा सकता है। केजरीवाल ने कहा कि आप कार्यकर्ता दिल्ली भर में घर-घर जाकर पूर्वांचली लोगों को भाजपा की 'साजिश' के बारे में बताएंगे।
उन्होंने कहा कि दिल्ली से आप के राज्यसभा सांसद और पार्टी का पूर्वांचली चेहरा संजय सिंह भाजपा की 'सुनियोजित साजिश' को उजागर करने के लिए शहर के पूर्वांचली बहूल इलाकों में रात्रि प्रवास करेंगे। दिल्ली में मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाए जाने का मुद्दा इस सप्ताह के शुरू में सिंह ने संसद में उठाया था।
नड्डा ने दावा किया कि संविधान में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी से सवाल किया कि क्या वह उनके वोटों से जीत रही है। संजय सिंह ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदू मतदाताओं को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए बताकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग की थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पांच दिनों में निवेशकों के 18.43 लाख करोड़ से ज्यादा डूबे