1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Election Commission reviewed preparations for Delhi Assembly elections

Delhi Election : चुनाव आयोग ने की विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

Rajiv Kumar
Delhi Assembly elections : दिल्ली विधानसभा के लिए अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग (EC) ने बुधवार सुबह यहां मध्य दिल्ली में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के वास्ते चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा की। इसमें कई विषयों पर चर्चा हुई। नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज, आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और पार्टी के नेता जास्मीन शाह ने इस बैठक में हिस्सा लिया।  दिल्ली की 70 सदस्‍यीय विधानसभा का कार्यकाल का अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है।  
 
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक करीब आधे घंटे तक चली और इसमें कई विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के वास्ते चुनावी तैयारियों की भी समीक्षा की। निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’पर जारी पोस्ट में कहा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. संधू के साथ आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक वर्तमान में चल रही है। इससे पहले दिन में आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। निर्वाचन आयोग बुधवार को दिल्ली में अपने चुनाव तंत्र की तैयारियों की समीक्षा करेगा, जहां अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दिल्ली की 70 सदस्‍यीय विधानसभा का कार्यकाल का अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उससे पहले विधानसभा चुनाव होने हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा, हिंदी कवयित्री गगन गिल को मिलेगा सम्मान