'क्या बिहार के छात्र आतंकवादी हैं?' AK-47 फायरिंग के मुद्दे पर केजरीवाल का BJP पर बड़ा हमला
आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बिहार में छात्रों पर एके 47 से गोलियां चलाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि क्या ये छात्र आतंकवाद है। ALSO READ: बुरा मत मानिए, आईना हमेशा सुंदर नहीं होता…
केजरीवाल ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आखिर BJP को क्या हो गया है? बिहार में हमारे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गईं। क्या ये छात्र आतंकवादी हैं? मैं मोदी-सम्राट को याद दिलाना चाहता हूं कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार की धरती से नारा लगा था - 'सिंहासन खाली करो की जनता आती है।' कृपया छात्रों से पंगा न लें।
गौरतलब है कि सिवान में बिहार बंद के दौरान एके-47 से फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक कुमार पटेल को एसपी के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।आख़िर BJP को क्या हो गया है?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 28, 2026
बिहार में हमारे छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ चलाई गईं। क्या ये छात्र आतंकवादी हैं?
मैं मोदी-सम्राट को याद दिलाना चाहता हूँ- लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार की धरती से नारा लगा था -
“सिंहासन ख़ाली करो की जनता आती है”
कृपया छात्रों से…
ALSO READ: बिहार छात्र आंदोलन पर AK-47 से फायरिंग करने वाला सिपाही सस्पेंड, भाजपा सांसद संबित पात्रा घिरे
राहुल ने उठाया था मामला
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया था कि रिपोर्टों से पता चलता है कि बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ एके-47 राइफलों का इस्तेमाल किया गया था। सैकड़ों को गिरफ्तार कर एफआई दर्ज किया गया था। उन्होंने छात्रों पर हुए कथित हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
संबित पात्रा ने किया पलटवार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष के नेता की ओर से दिखाई गई अत्यंत गैरजिम्मेदारी बेहद शर्मनाक है। यह बिल्कुल निंदनीय है कि इस तरह की झूठी बातें भारत में विपक्ष के नेता के पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा फैलाई जा रही हैं।

