1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anurag Kashyap tweets on Narendra Modi

Narendra Modi पर निशाना, आप सिर्फ बकवास करते हो सर जी...

Anurag Kashyap
मुंबई। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आप कितना बकवास करते हैं।
 
दरअसल, पीएमओ के एक ट्‍वीट में प्रधानमंत्री मोदी को कोट करते हुए लिखा था- ये आकांक्षा नए भारत की है, ये आकांक्षा युवा सपनों की है। ये आकांक्षा देश की बहनों-बेटियों की है। ये आकांक्षा देश के गरीब, दलित, वंचित, पीड़ित, पिछड़े, आदिवासियों की है। ये आकांक्षा क्या है? भारत को समृद्ध, सक्षम और सर्वहितकारी विश्वशक्ति के रूप में देखने की है।
 
इसके जवाब में फिल्मकार अनुराग कश्यप ने ट्‍वीट कर कमेंट किया कि कितना बकवास करते हो सर जी। कुछ भी बोलते हो, जो बोलते हो खुद कभी सुनते हो? ना तो युवा को सुनते हो, बहन बेटियों को तो भाजपा के ही आपके ही परम दोस्तों ने खतम ने कर रखा है, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित तो आपको दिखते ही नहीं, आदिवासियों पर तो अडानी चढ़ के बैठा है। बकवास छोड़ो।
 
एक अन्य ट्‍वीट में अनुराग ने कहा कि लोगों को अभी दिखता है कि आप सिर्फ़ बकवास करते हो। आप को तो हवा भी नहीं कि क्या हो रहा है। चमचों से बच के जरा। और फ़ालतू random बकवास से अच्छा है शांत रहो।
 
अनुराग के ट्‍वीट पर कमेंट करते हुए पूजा कुमारी ने लिखा- किसी चीज की अहमियत तब पता चलती है जब वो हमारे पास नहीं होता है!!!! आज हम मनमोहन सर के मौन को शिद्दत से MISS कर रहे हैं!!! कम बोलो,उत्तम बोलो!!!
अगला लेख
ममता का मोदी पर बड़ा प्रहार, देश की तुलना पाकिस्तान से क्यों करते हैं पीएम