• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Another case registered in Haldwani violence case
Last Modified: देहरादून , शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024 (06:00 IST)

Haldwani Violence : मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी के खिलाफ एक और मामला दर्ज

Haldwani violence case
Another case registered in Haldwani violence case : हल्द्वानी हिंसा के मामले में गुरुवार को 'मुख्य साजिशकर्ता' अब्दुल मलिक और उसकी पत्नी सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने और आपराधिक साजिश रचने का एक नया मामला दर्ज किया गया। इससे पहले घटना के संबंध में 3 प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। 
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बनभूलपुरा में आठ फरवरी को अवैध मदरसे के ध्वस्तीकरण के दौरान भड़की हिंसा के मामले में चार और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 78 हो गई है।
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मलिक और उसकी पत्नी साफिया उन छह लोगों में शामिल हैं जिनके खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और अवैध रूप से प्लॉट काटने, निर्माण और जमीन के हस्तांतरण के लिए धोखाधड़ी से मृत व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है।
 
हिंसा के मामले में 4 और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया : उन्होंने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश), 417 (धोखाधड़ी) और 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले घटना के संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। इस बीच, हिंसा के मामले में गुरुवार को चार और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। हल्द्वानी में हिंसाग्रस्त इलाके में लोगों को धन राशि बांटे जाने से संबंधित वीडियो के मुद्दे पर अधिकारी ने कहा कि पैसे बांटने वाले लोग हैदराबाद की एक गैर सरकारी संस्था के हैं। 
उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि संस्था ‘हैदराबाद यूथ करेज’ के कुछ लोगों ने धन राशि बांटी। मीणा ने कहा, धन के स्रोत और उनके द्वारा वितरित की गई राशि की जांच की जा रही है। पुलिस और अन्य संबंधित विभागों द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
सत्यपाल मलिक की हवेली पर CBI का छापा, 3 घंटे तक की जांच