1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Danish Ali will join India Jodo Nyay Yatra

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे बसपा से निलंबित सांसद दानिश अली

Danish Ali
Danish Ali will join India Jodo Nyay Yatra : बहुजन समाज पार्टी (BSP) से निलंबित लोकसभा सदस्य दानिश अली ने गुरुवार को कहा कि वह 24 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे। अली ने कहा, अमरोहा की जनता हमेशा देश को जोड़ने वाली शक्तियों के साथ खड़ी रही है और आपकी यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, मेरे संसदीय क्षेत्र में 24 फ़रवरी को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी जी का हार्दिक स्वागत है। अमरोहा की जनता हमेशा देश को जोड़ने वाली शक्तियों के साथ खड़ी रही है और आपकी यात्रा को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
दानिश अली ऐसे समय इस यात्रा में एक बार फिर शामिल होने जा रहे हैं जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे में अमरोहा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। वह गत 14 जनवरी को मणिपुर में इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भी इसका हिस्सा बने थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
तेजस्वी यादव का BJP पर कटाक्ष, बोले हम कलम बांटते हैं और वो तलवार