1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. akhilesh yadav to join rahul gandhi bharat jodo nyay yatra

मतभेद हुए दूर, राहुल गांधी की यात्रा में अब अखिलेश यादव भी होंगे शामिल

rahul gandhi bharat jodo nyay yatra
  • 25 फरवरी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं अखिलेश
  • बिहार के सासाराम में राहुल के सारथी बने थे तेजस्वी यादव
  • झारखंड में यात्रा में शामिल हुए थे CM चंपई सोरेन
Bharat Jodo Nyay yatra : कांग्रेस और सपा में सीटों पर समझौते के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से पहले हो रही राहुल की यात्रा में तेजस्वी यादव और चंपई सोरेन भी शामिल हो चुके हैं।
 
अखिलेश पहले 20 फरवरी को रायबरेली में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने वाले थे। हालांकि कांग्रेस से सीटों पर तकरार की वजह से वे इसमें शामिल नहीं हुए। दावा किया जा रहा है कि अब वे आगरा में यात्रा में जाएंगे।
 
इससे पहले 16 फरवरी को बिहार के सासाराम में राहुल गांधी की यात्रा में राजद नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। वे यात्रा में राहुल के सारथी बने थे। इससे पहले झारखंड के मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो चुके हैं। 
 
बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को यूपी के मुरादाबाद में प्रियंका गांधी भी यात्रा में दिखाई दे सकती है वहीं वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ भी 2 मार्च को मध्यप्रदेश में यात्रा में दिखाई देंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर हुए समझौते के तहत समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के अखिलेश यादव (SP leader Akhilesh Yadav) को किए गए फोन के बाद गठबंधन का रास्ता साफ हो गया। जो कांग्रेस 2 दर्जन से ज्यादा सीटें मांग रही थी, अन्तत: वह 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए राजी हो गई।
 
मुरादाबाद सीट पर कांग्रेस ने अपना दावा छोड़ दिया है, जबकि वाराणसी सीट सपा ने कांग्रेस के लिए छोड़ दी है। यहां से सपा अपना उम्मीदवार भी घोषित कर चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी अपनी तीन सूचियों में 31 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने बदायूं सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पहली सूची में बदायूं से धर्मेन्द्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया था, जबकि तीसरी सूची में उनके स्थान पर ‍अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बोले CM भगवंत मान, 100 कुर्सियां कुर्बान पर एक भी शुभकरण को नहीं मरने देंगे