1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM Yogi Adityanath Vijayadashmi Go Sewa

विजयदशमी पर गोपूजन कर सीएम योगी ने की गोसेवा

yogi adityanath
Gorakhpur news in hindi : गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी के विशिष्ट पूजन के क्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मंदिर की गोशाला में गोपूजन किया। गोमाता के माथे पर तिलक लगाकर उनका आशीर्वाद लिया।
 
पूजनोपरांत मुख्यमंत्री ने गोमाता को प्रेम और श्रद्धाभाव से गुड़, पूड़ी और चावल का लड्डू खिलाकर उनकी सेवा की। गोसेवा के प्रति सीएम योगी बेहद संवेदनशील रहते हैं। उनका गोमाता और गोवंश से आत्मीय लगाव है।
 
विजयदशमी पर गोपूजन करने के दौरान हमेशा की तरह उनकी आत्मीयता का भाव दिखाई दे रहा था। पूजन के साथ वह गोवंश को दुलारते भी रहे। विजयदशमी अनुष्ठान के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर का पूजन कर इसमें रहने वाली मछलियों को भी लाई खिलाया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
न्यूयॉर्क में एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के समय आपस में टकराए 2 विमान