केरल में राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक, चुनाव से पहले किए कई बड़े ऐलान
Rahul Gandhi made several big announcements in Kerala : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केरल में मास्टर स्ट्रोक लगाया हैं। खबरों के अनुसार, राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूडीएफ सत्ता में आएगी तो राज्य में कई बड़ी योजनाएं लागू की जाएंगी। कांग्रेस की ओर से जारी इन घोषणाओं में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाओं पर जोर दिया गया है। राहुल गांधी ने ये घोषणाएं 'पुथुयुगा यात्रा' की आखिरी रैली में कीं।
महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजना
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केरल में मास्टर स्ट्रोक लगाया हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि अगर यूडीएफ सत्ता में आएगी तो राज्य में कई बड़ी योजनाएं लागू की जाएंगी। कांग्रेस की ओर से जारी इन ऐलानों में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाओं पर जोर दिया गया है।
वेलफेयर पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति महीना
राहुल गांधी ने ये घोषणाएं 'पुथुयुगा यात्रा' की आखिरी रैली में कीं। राहुल गांधी की ओर से की गई इन घोषणाओं में योग्य लाभार्थियों के लिए वेलफेयर पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति महीना करना, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की याद में 25 लाख रुपए की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम शुरू करना और केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों में महिलाओं के लिए मुफ़्त यात्रा पक्का करना शामिल है।
5 लाख रुपए तक का बिना ब्याज का लोन
राहुल ने ऐलान किया कि कॉलेज की छात्राओं को हर महीने 1000 रुपए की पढ़ाई में मदद मिलेगी और बेरोजगार युवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए तक का बिना ब्याज का लोन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजंस पर ध्यान देने के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा।
राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाना
राहुल गांधी का कहना है कि इन गारंटियों का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना, परिवारों को आर्थिक राहत देना और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाना है। राहुल के मुताबिक, ये गारंटियां केरल के सामाजिक ढांचे को मजबूत करने और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।
Edited By : Chetan Gour