1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. amitabh bachchan farmers

अमिताभ की दरियादिली, 1398 किसानों का कर्ज चुकाया

amitabh bachchan
मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के किसानों के कर्ज का भुगतान करके उनकी मदद की है। बच्चन ने राज्य के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाया।
 
उन्होंने अपने ब्लॉग पर इस खबर को साझा करते हुए लिखा, 'किसान लगातार संकट से जूझ रहे हैं, इसलिए उनके कुछ बोझ को कम करने की इच्छा थी।'
 
उन्होंने कहा, 'सबसे पहले महाराष्ट्र में 350 से अधिक किसानों के कर्ज का भुगतान किया गया। अब उत्तर प्रदेश हैं जहां के 1398 किसानों पर बैंकों का बकाया कर्ज 4.05 करोड़ रुपए हैं। यह इच्छा पूरी होने पर आंतरिक शांति मिलती है।' 
 
बच्चन ने 70 चुनिंदा किसानों का व्यक्तिगत रूप से मुंबई आने का इंतजाम भी किया ताकि वे लेनदेन संबंधी अपने बैंक के दस्तावेज प्राप्त कर सकें। (भाषा) 
अगला लेख
इंटरव्यू देने से पहले नर्वस है? तो ऐसे करें तैयारी, पढ़ें 8 टिप्स