अमित शाह ने किए बाबा बैद्यनाथ के दर्शन, पंचोपचार पूजा भी की
रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन किए। शाह ने मंदिर में विशेष पंचोपचार पूजा भी की। बाबा बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
पूजा के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, झारखंड के देवघर में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री बैद्यनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन की अनुभूति अविस्मरणीय होती है। आज बाबाधाम में पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि की कामना की। भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाये रखें। हर हर महादेव।
झारखण्ड के देवघर में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री बैद्यनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन की अनुभूति अविस्मरणीय होती है।
— Amit Shah (@AmitShah) February 4, 2023
आज बाबाधाम में पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि की कामना की। भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाये रखें।
हर हर महादेव। pic.twitter.com/9JljVrqb9j
इससे पहले झारखंड भाजपा ने भी एक वीडियो जारी किया था जिसमें शाह बाबा बैद्यनाथ के दरबार में पंचोपचार पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) February 4, 2023
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम: शिवाय॥
बाबा बैद्यनाथ के दरबार में गृहमंत्री श्री @AmitShah जी पूजा अर्चना करते हुए. pic.twitter.com/2O7gzNpR7D
उनके दौरे को 2024 के लोकसभा चुनाव और झारखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।

