• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP MP Sanjay Singh reached to rajyasabha with tomato
Written By
Last Modified: बुधवार, 9 अगस्त 2023 (14:50 IST)

टमाटर की माला पहनकर राज्यसभा पहुंचे AAP सांसद सुशील गुप्ता

sanjay gupta tomato
Tomato in Parliment : संसद के उच्च सदन राज्यसभा में लोग उस समय हैरान रह गए जब आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद सुशील गुप्ता टमाटर की माला पहनकर सदन में पहुंच गए। सभापति जगदीप धनखड़ ने आप सदस्य के इस आचरण पर आपत्ति जताई और दुख भी व्यक्त किया।
 
आप के सदस्य सुशील गुप्ता बुधवार को सुबह टमाटर की माला पहनकर संसद पहुंचे और वही माला पहने हुए वह उच्च सदन में भी बैठे।
 
सभापति धनखड़ ने इस पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे उन्हें बहुत दुख हुआ है। इस दौरान सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को मुंबई में हिरासत में लिए जाने पर हंगामा हो रहा था।
 
सदन की कार्यवाही स्थगित करने से पहले धनखड़ ने कहा कि एक सीमा है... हम अपने आचरण में सुधार ला सकते हैं। राज्यसभा के सभापति के रूप में, मैं बहुत दुखी हूं।
 
सदन में प्रवेश करने से पहले गुप्ता ने कहा कि अब टमाटर खाने के लिए नहीं रहे, अब ये आभूषण बन चुके हैं। 250 रुपए किलो टमाटर का भाव हो गया है, 350 रुपए किलो अदरक का भाव हो गया है। डीजल और पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पार कर गया है। डॉलर 85 रुपये पार कर गया है।
 
उन्होंने कहा कि महंगाई एक बड़ा मुद्दा है लेकिन सरकार इस विषय पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने हिंदुस्तान को जाति और धर्म के आधार पर बांट दिया है और इन्हीं के नाम पर वोट लेना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि पूरा मणिपुर जला दिया, पूरा हरियाणा जला दिया और महंगाई से पूरा देश झुलस रहा है। हम चाहते हैं कि महंगाई के मुद्दे पर सदन का ध्यान आकर्षित हो और सरकार महंगाई पर लगाम लगाए।

आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, तो क्या अब गरीब की महंगाई का मुद्दा सदन में उठाना भी गुनाह हो गया है? BJP वाले सोने की माला पहन कर आते है तो आपत्ति नही। AAP सांसद गरीब का सोना टमाटर का माला पहनकर गए तो आपत्ति क्यों? पहले BJP वालों की सोने हीरे की माला उतरवाओ। महंगाई का मुद्दा उठायेगी AAP।
 
ये भी पढ़ें
सन् 1857 की क्रांति: स्वाधीनता संग्राम के पहले नायक मंगल पांडे की कहानी