राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' पर बवाल, BJP की महिला सांसदों की स्पीकर से शिकायत
Rahul Gandhi Flying Kiss Controversy: अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी के तीखे भाषण के बाद अब कांग्रेस नेता 'फ्लाइंग किस' को लेकर विवाद में घिर गए हैं। भाजपा की दर्जनभर से ज्यादा महिला सांसदों ने राहुल पर अभद्र आचरण का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनकी शिकायत की है।
भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए स्पीकर को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिस पर इन सांसदों के हस्ताक्षर भी हैं। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा कि ऐसा आचरण पहले कभी नहीं देखा गया।
महिला सांसदों ने राहुल पर कड़ी कार्रवाई की मांग स्पीकर से की है। हालांकि मथुरा से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस देते हुए नहीं देखा।
This is the video of Rahul Gandhi just before @smritiirani spoke. Is there any other video of him allegedly blowing “Flying Kiss” to Smriti Irani as claimed by @ShobhaBJP?
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) August 9, 2023
Also in her, speech Smriti Irani said, Rahul Gandhi blew a flying kiss to a Parliament which has female… pic.twitter.com/cZJl5X3QaQ
राहुल पर हो कार्रवाई : लोकसभा में भी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के व्यवहार की आलोचना की। भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह फ्लाइंग किस देते हैं। राहुल गांधी को क्या हो गया है? वहां (सदन में) इतनी सारी महिलाएं बैठी हैं। उनमें कोई शिष्टाचार नहीं है।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी एक बार लोकसभा में आंख मारने के मामले में सुर्खियों में आए थे। तब भी उनकी काफी आलोचना हुई थी। उस समय उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर देखकर आंख मारी थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

