1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 21 march big news

21 मार्च : आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर

big news
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, पश्चिम बंगाल और असम में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रैलियों समेत इन खबरों पर रविवार, 21 मार्च को रहेगी सबकी नजर...


09:37 AM, 21st Mar
देश में कोरोनावायरस के बढ़ते कहर के बीच कई लोग अभी भी लापरवाह बने हुए हैं। ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है और न ही लोग मास्क लगा रहे हैं। कई स्थानों पर सख्ती करते हुए प्रशासन ने आज लॉकडाउन लगाया हुआ है। 

09:36 AM, 21st Mar
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 4.36 करोड़ खुराक दी गई है जिनमें से 16.12 लाख खुराक अकेले शनिवार को दी गई। टीका लगवाने वाले 1,69,58,841 लाभार्थी 60 वर्ष से ज्यादा की उम्र के हैं जबकि 35,11,074 लाभार्थी 45 साल या उससे ऊपर के वे लोग हैं जो कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।

09:34 AM, 21st Mar
पश्चिम बंगाल और असम में पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की रैलियां... शाम 5 बजे पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे अमित शाह...



09:31 AM, 21st Mar
विदेशों मे कच्चे तेल में आई तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 22 वे दिन भी स्थिरता बनी रही। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। शनिवार को लंदन ब्रेंट फिर से चढ़कर 64 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
अगला लेख
CoronaVirus Live Updates : अमृतसर में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, कई शहरों में Lockdown