1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol Diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 दिन से स्थिर, 27 फरवरी को बढ़े थे दाम

Petrol
नई दिल्ली। विदेशों मे कच्चे तेल में आई तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 22 वे दिन भी स्थिरता बनी रही। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। शनिवार को लंदन ब्रेंट फिर से चढ़कर 64 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।
 
राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनो की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है।
 
तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। जानकारों का कहना है कि देश चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। (वार्ता) 
अगला लेख
CoronaVirus Live Updates : महाराष्‍ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश के कई शहरों में लाकडाउन