रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. क्रूड ऑइल में तेजी के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतें 21वें दिन भी स्थिर
Written By
Last Updated : शनिवार, 20 मार्च 2021 (10:03 IST)

क्रूड ऑइल में तेजी के बावजूद पेट्रोल डीजल की कीमतें 21वें दिन भी रहीं स्थिर

Petroldiesel
नई दिल्ली। विदेशों में कच्चे तेल में आई तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार 21वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में कल तेजी दर्ज की गई। कल लंदन ब्रेंट फिर से चढ़कर 64 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

 
राजधानी दिल्ली में अभी पेट्रोल 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनों की कीमतों में क्रमशः 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर हैं।

तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार शनिवार को इन दोनों ईंधनों की कीमतें स्थिर है। जानकारों का कहना है कि देश 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
CoronaVirus Live Updates : दिल्ली में इस साल पहली बार 800 से ज्यादा मामले