सम्बंधित जानकारी
- नए कृषि कानून पर मध्यप्रदेश के किसानों से शुक्रवार को बात करेंगे PM मोदी
- Mission Bengal: अमित शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता करेंगे राज्य का दौरा
- बजरंग दल के कंटेंट को लेकर राहुल का सवाल- क्या Facebook भारत और संसद से बोल रहा है झूठ?
- कोरोना के बाद राजमार्ग के मशहूर ढाबों पर किसान आंदोलन की मार, 90 प्रतिशत तक घटी आय
- चीन से तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय ने 28,000 करोड़ रुपए के सैन्य उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी
18 दिसंबर : मध्यप्रदेश के किसानों से पीएम मोदी के संवाद समेत इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के किसानों से पीएम मोदी के संवाद, देश में शीतलहर समेत इन खबरों पर 18 दिसंबर, शुक्रवार को रहेगी सबकी सबकी नजर...
09:13 AM, 18th Dec
3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन 23वें दिन भी जारी है। किसानों और सरकार दोनों ही पीछे हटने को तैयार नहीं है। कृषि आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी...
09:11 AM, 18th Dec
कृषि कानून वापस लेने की मांग कर रहे किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर डटे हुए हैं। वही सरकार भी इन कानूनों को किसानों के हित में बताते हुए इसे वापस नहीं लेने पर अड़ी हुई है। किसान आंदोलन का फायदा उन लोगों को भी मिल रहा है कि जिन्हें आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है बल्कि जो सिर छुपाने के लिए जगह चाहते हैं।
07:53 AM, 18th Dec
किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी आज कृषि कानूनों पर मध्यप्रदेश के किसानों से बात करेंगे। इस दौरान 35 लाख किसानों के बीच फसल हानि की भरपाई के मद में 1,600 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे।
07:52 AM, 18th Dec
देश के उत्तरी क्षेत्र में गुरुवार को प्रचंड शीतलहर जारी रही, जहां ठंड लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में आज भी ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। पश्चिमी हिमालय से उठीं बर्फीली हवाएं लगातार दिल्ली में चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी हुई और अब शीतलहर के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है। शहर की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।
