सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस का बड़ा आरोप, राफेल डील में मोदी सरकार ने देशहित को दांव पर लगाया
- अनुशासन की बात करो तो कहा जाता है निरंकुश : नरेन्द्र मोदी
- केरल में बाढ़ : पूर्व चेतावनी को लेकर मौसम विभाग और राज्य सरकार आमने-सामने
- असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए दर्ज की गई FIR : रॉबर्ट वाड्रा
- जमीन घोटाला : रॉबर्ट वाड्रा और भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ एफआईआर दर्ज
यूपी में फिर तूफान से तबाही, अब तक 16 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश और तूफान से 16 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए। वर्षा जनित हादसों से राज्य में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई।
मध्य यूपी और बुंदेलखंड में घर ढहने व बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई। वहीं, कन्नौज व फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से बाढ़-सी स्थिति बनी हुई है।
शाहजहांपुर में शनिवार शाम बारिश से बचने के लिए कुछ लोग शीशम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिरी और सभी बुरी तरह झुलस गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
चित्रकूट में घर गिरने से वृद्धा मिर्ची देवी की मौत हो गई। उन्नाव में बाल्मीकि नगर में दीवार ढहने से प्रेमा (60) की मौत हो गई। बीघापुर तहसील के कठार गांव में बिजली गिरने से दो लोग मारे गए। औरैय्या में भी दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। फतेहपुर में बनरसी गांव में मलबे में दबने से एक व्यक्ति मारा गया।
इसी तरह इटावा में भी आंधी के साथ तेज बारिश में करीब एक दर्जन मकान ढह गए जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कासगंज में मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई।
