सम्बंधित जानकारी
- Wayanad Landslides : वायनाड पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
- बांग्लादेश से भारत आने के लिए सीमा पर लोगों का हुजूम, बॉर्डर पर BSF ने रोका
- वक्फ संशोधन विधेयक को संसद की स्थाई समिति के पास जांच के लिए भेजा जाए, विपक्ष ने उठाई मांग
- महाराष्ट्र : BJP नेता रावसाहेब दानवे ने मनोज जरांगे को दी चुनौती, बोले- विधानसभा चुनाव में उतारें 288 मराठा प्रत्याशी
- सलमान खुर्शीद के बयान को BJP नेता संबित पात्रा ने बताया अराजकतावादी
वायनाड में भूस्खलन के बाद 138 लोग लापता, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े
138 people missing after landslide in Wayanad : उत्तरी केरल के वायनाड जिले में करीब एक हफ्ते पहले हुए भीषण भूस्खलन के बाद से 138 लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी की शुरुआती आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्रों से लापता लोगों की तलाश नौवें दिन भी जारी रही।
जिला प्रशासन ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के राशन कार्ड और मतदाता रिकॉर्ड के आधार पर 138 लापता लोगों की मसौदा सूची तैयार की गई है। लापता लोगों की सूची ग्राम पंचायत, एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस), जिला शिक्षा कार्यालय, श्रम कार्यालय, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आदि के आधिकारिक रिकॉर्ड से मिलान के बाद तैयार की गई है।
प्रशासन ने बताया कि शिविरों में और अपने रिश्तेदारों के साथ रहने वाले या अस्पतालों में भर्ती लोगों तथा जिनकी मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, उनके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि यह पहली मसौदा सूची थी और जनता इसे देख सकती है तथा यदि उनके पास लापता लोगों के बारे में कोई जानकारी है तो वे प्राधिकारियों को सूचित कर सकते हैं।
प्रशासन ने कहा कि प्राप्त जानकारी और किए गए सत्यापन के आधार पर सूची में आगे और परिवर्तन किए जाएंगे। मसौदा सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और जिलाधिकारी के सोशल मीडिया अकाउंट और उनके कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध होगी। लापता व्यक्तियों की सूची के संबंध में लोग उपलब्ध कराए गए फोन नंबर पर सूचना दे सकते हैं।
इस बीच भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्रों से लापता लोगों की तलाश नौवें दिन भी जारी रही, जिसमें सेना और नौसेना सहित विभिन्न बलों के 1,026 कर्मी और 500 से अधिक स्वयंसेवक तथा भारी मशीनरी तैनात की गई है। वायनाड के मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों में 30 जुलाई को हुए विनाशकारी भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
