सम्बंधित जानकारी
- वैष्णोदेवी मंदिर में बड़ा हादसा : भगदड़ से 12 लोगों की मौत
- ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच खतरा बने वैष्णो देवी आने वाले कोरोना संक्रमित
- पहाड़ी पर बसे हिन्दू मंदिर 'मां वैष्णोदेवी' की रोचक महिमा एवं कथा, यहां पढ़ें
- बड़ी खबर, वैष्णो देवी यात्रा में आने वालों के लिए जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य
- करण सिंह ग्रोवर के साथ वैष्णो देवी के दरबार पहुंचीं बिपाशा बसु, देखिए तस्वीरें
वैष्णो देवी में भगदड़ में 12 लोगों की मौत, जानिए क्या है हादसे की वजह...
जम्मू। वैष्णो देवी के दर्शन को पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ में शनिवार सुबह भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत हो गई और इतने ही जख्मी हो गए। हादसे में घायलों का इलाज नारायणा अस्पताल में जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया और भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपए देने का ऐलान किया है।
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने भी कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का एलान किया।
प्रदेश पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, 'घटना सुबह करीब 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक तर्क छिड़ा जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और फिर भगदड़ मच गई।'
