1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नागपंचमी
  4. nag panchami 2020 rashi mantra

आज नागपंचमी का शुभ पर्व है,जानिए आपकी राशि का नाग मंत्र कौन सा है

नागपंचमी 2020
।।ॐ नवकुलाय विद्महे, विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प प्रचोदयात।।
 
पूर्ण पृथ्वी का भार, संभालने वाले शेषनाग व भगवान शिवजी के गले में शोभायमान नाग महाराज को हमारे पूर्वज, देव, दानव व किन्नर सभी पूजते हैं। नागपंचमी के दिन नाग महाराज का पूजन करने से नाना प्रकार के कष्ट खत्म हो जाते हैं, इस दिन जिस व्यक्ति को राहु-केतु की दशा या महादशा चल रही हो,
 
कालसर्प दोष हो उस जातक को प्रसिद्ध शिवलिंग पर नाग-नागिन का चांदी अथवा पंचधातु का जोड़ा चढ़ाना चाहिए। समस्त दोषों से मुक्ति मिल जाती है। दोष-निवारण के लिए नाग देवता की राशि अनुसार स्तुति कर सकते हैं -
 
मेष-
ॐ वासुकेय नमः
 
वृषभ-
ॐ शुलिने नमः
 
मिथुन-
ॐ सर्पाय नमः
 
कर्क-
ॐ अनन्ताय नमः
 
सिंह-
ॐ कर्कोटकाय नमः
 
कन्या-
ॐ कम्बलाय नमः
 
तुला-
ॐ शंखपालय नमः
 
वृश्चिक-
ॐ तक्षकाय नमः
 
धनु-
ॐ पृथ्वीधराय नमः
 
मकर-
ॐ नागाय नमः
 
कुंभ-
ॐ कुलीशाय नमः
 
मीन-
अश्वतराय नमः
 
विशेष : इस दिन भगवान शिव की आराधना से नागदेव प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

अगला लेख
Nagpanchami Katha : नागपंचमी की सबसे पौराणिक कथा