नाग पंचमी 2022 : कालसर्प योग है और पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो 9 नागों का अद्भुत मंत्र देगा उत्तम फल
nag panchami mantra
यदि जिस किसी व्यक्ति की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष होता है, वह जीवन में अनेक समस्याओं से घिरा होता है, परेशानियां निरंतर आती रहती हैं। वैसे तो कालसर्प दोष से मुक्ति पूजन करने से भी होती है, लेकिन यदि आप कालसर्प दोष की पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो घबराएं नहीं। यहां आपके लिए विशेष तौर पर प्रस्तुत हैं 9 नागों का एक चमत्कारिक मंत्र। जो आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर करने के साथ ही अच्छे फल भी देगा।
इस संबंध में प्राचीन धर्मग्रंथों में उल्लेख हैं कि यदि किसी जातक की कुंडली में यदि कालसर्प दोष हो तो वह नागपंचमी पर भगवान शिव जी और नाग देवता का पूजन-अर्चन करके इस दोष से मुक्ति पा सकता है। लेकिन यदि अगर किसी कारणवश आप नाग पूजा या विधान नहीं करवा पा रहे हैं तो बस नाग देवता को समर्पित यह 9 नामों वाला अलौकिक नाग अवश्य पढ़ें, इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
यहां पढ़ें अद्भुत नाग मंत्र- naag panchami mantra
अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।
शंखपालं धार्तराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।
एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।
सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात: काले विशेषत:।
तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।
इस नाग मंत्र का पाठ कम से कम 11 बार अवश्य करें।
Nag Panchami 2022

