सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस की पांचवीं लिस्ट, भाजपा से कांग्रेस में शामिल सरताज को होशंगाबाद से टिकट
- भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री सरताज सिंह कांग्रेस में शामिल
- कांग्रेस में टिकट वितरण से असंतुष्ट संजय शुक्ला ने की बगावत
- मध्यप्रदेश चुनाव : भाजपा और कांग्रेस के शेष प्रत्याशियों का बेसब्री से इंतजार
- नोटबंदी के दो साल: मनमोहन और कांग्रेस ने कहा- अर्थव्यवस्था की 'तबाही' वाला कदम, जेटली ने किया पलटवार
कांग्रेस का बड़ा दांव, अरुण यादव करेंगे शिवराज का मुकाबला, विरोध के बाद बदला इंदौर एक का उम्मीदवार
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा दाव चलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरने के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को उतार दिया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को अपने ही घर में सीमित रखने के लिए कांग्रेस ने यह बड़ा दांव चला है। कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
अब तक कांग्रेस की तरफ से अर्जुन आर्य टिकट की दावेदारी कर रहे थे। अर्जुन आर्य को सपा ने बुधनी से अपना उम्मीदवार बनाया था। बाद में अर्जुन आर्य ने अपना टिकट लौटा दिया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी से चुनाव लड़ रहे हैं। अरुण यादव कांग्रेस के बड़े ओबीसी चेहरे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी ओबीसी वर्ग से आते हैं।
इसके साथ ही इंदौर एक में उम्मीदवार बदल दिया गया। गुरुवार रात जारी की गई सूची में इंदौर एक में संजय शुक्ला को टिकट दिया गया है। यहां पहले प्रीति अग्निहोत्री को टिकट दिया गया था। इंदौर दो मोहन सिंह सेंगर और इंदौर पांच से सत्यनारायण पटेल को टिकट दिया गया है।
इंदौर एक में प्रीति अग्निहोत्री को टिकट दिए जाने के बाद संजय शुक्ला ने अपनी पत्नी को निर्दलीय चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी थी। विरोध के बाद संजय शुक्ला को टिकट दिया गया।