हिल स्टेशन से आईलैंड तक का मज़ा लेना है तो असम में है हर एक ऑप्शन मौजूद
गर्मी की छुट्टियों के लिए असम है एक आइडिअल डेस्टिनेशन
Assam Tea Garden
Offbeat Destination in Assam: भारत में मई-जून का महीना भयंकर गर्मी का होता है। इस दौरान लोग पहाड़ों में घूमना पसंद करते हैं। हिमाचल और उत्तराखंड के अलावा उत्तर पूर्व के राज्य असम में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप गर्मियों में जाने का प्लान बना सकते हैं।
बराक वैली टी स्टेट: अगर आप असम जा रहे हैं तो यहां की चाय पीने का लुत्फ और चाय के बागानों को देखने का मौका बिल्कुल भी ना गवाएँ । यहाँ के चाय के बागान और उनकी खूबसूरती आपको ऐसे घेर लेगी कि इससे निकलने का दिल ही नहीं करेगा।
असम की बराक वैली एक ऐसी ही प्राकृतिक छटा प्रस्तुत करती है। बराक वैली दक्षिणी असम में स्थित है। यहां दोलु लेक नाम से एक झील भी है जहां शांति से बैठकर समय बिताने का भी अपना अलग ही मजा है।
मानस नेशनल पार्क: मानस नेशनल पार्क को यूनेस्को नेचुरल वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में भी शामिल है। इसे असम का सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन कह सकते हैं। हिमालय की तलहटी में स्थित मानस नेशनल पार्क में आप कई सारे जंगली जानवर देख सकते हैं।
हाफलांग: हाफलांग हिल स्टेशन को पूर्व का स्विट्जरलैंड नाम भी दिया गया है। यह असम का एकमात्र हिल स्टेशन है जो बेहद खूबसूरत है। हाफलांग में हरे-भरे पहाड़ और घने जंगल के साथ झरने भी देखने को मिलेंगे। हाफलांग में हाइकिंग का भी मजा लिया जा सकता है।

