गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023
  4. will counting date of election change in mizoram
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (11:45 IST)

क्या मिजोरम में बदलेगी मतगणना की तारीख?

क्या मिजोरम में बदलेगी मतगणना की तारीख? - will counting date of election change in mizoram
Mizoram election news : ईसाई बहुल मिजोरम में विधानसभा चुनाव में मतगणना की तारीख बदलने की मांग जोरो पर है। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), भाजपा और कांग्रेस सहित सभी मुख्य राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तारीख बदलने की मांग की है।
 
चुनाव आयोग को पत्र लिखने वालों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस भी शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के प्रमुख चर्चों के समूह ‘मिजोरम कोहरान ह्रुएतुते कमेटी’ (MKHC) ने भी चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर मतगणना की तारीख बदलने का आग्रह किया है।
 
इन सभी का तर्क है कि रविवार का दिन ईसाइयों के लिए खास होता है और उसी दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है इसलिए उस दिन मतगणना नहीं की जानी चाहिए। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, मिजोरम में इसाइयों की आबादी करीब 87 फीसदी है।
 
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यहां विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा जबकि वोटो की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
MP चुनाव में प्रियंका का बच्चों के लिए बड़ा एलान, 8वीं तक 500,10वीं तक 1000 और 12वीं तक के बच्चों को देंगे 1500 रु